पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में कुल 294 उम्मीदवार

Ads

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में कुल 294 उम्मीदवार

  •  
  • Publish Date - March 27, 2026 / 12:31 AM IST,
    Updated On - March 27, 2026 / 12:31 AM IST

पुडुचेरी, 26 मार्च (भाषा) पुडुचेरी में नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों में कुल 294 उम्मीदवार मैदान में हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पुडुचेरी, माहे और यानम सीट वाले केंद्र शासित प्रदेश में चुनावी मैदान में 253 उम्मीदवार बचे हैं, जबकि शेष 41 उम्मीदवार कराईकल में हैं।

पुडुचेरी में 23 विधानसभा सीट हैं, जबकि कराईकल में पांच, माहे और यानम क्षेत्रों में एक-एक विधानसभा सीट है।

सूत्रों ने बताया कि यहां नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 16 से 23 मार्च तक जारी रही और नामांकन पत्रों की जांच 24 मार्च को पूरी हुई जबकि 442 उम्मीदवारों में से 365 के नामांकन सही पाए गए। यहां बृहस्पतिवार (नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि) को 71 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन वापस लिया गया, जिसके बाद अब कुल 294 उम्मीदवार चुनावी मैदान में बचे हैं।

भाषा

यासिर संतोष

संतोष