नोएडा में एक महिला ने पति की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया

Ads

नोएडा में एक महिला ने पति की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया

  •  
  • Publish Date - June 23, 2021 / 09:35 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:48 PM IST

नोएडा, 23 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर-98 के निकट एक व्यक्ति का शव मिलने के मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सेक्टर-39 थाने के प्रभारी निरीक्षक आजाद सिंह तोमर ने बताया कि 30 मई को पुलिस को सेक्टर-98 के निकट नाले में एक व्यक्ति का शव मिला था और बाद में उसकी पहचान संजय के रूप में हुई थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में मंगलवार की रात को संजय की पत्नी लीना ने थाना सेक्टर-39 में राघव तथा राजकुमार नामक दो लोगों को नामित करते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

तोमर ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि जांच में यह बात सामने आई है कि संजय और आरोपी लूटपाट तथा चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को यह भी पता चला है कि चोरी के माल के बंटवारे को लेकर इन लोगों के बीच विवाद हुआ था।

भाषा सं मनीषा देवेंद्र

देवेंद्र