‘धर्मस्थल’ क्षेत्र से जुड़े मामले में एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई: मंत्री परमेश्वर

‘धर्मस्थल’ क्षेत्र से जुड़े मामले में एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई: मंत्री परमेश्वर

‘धर्मस्थल’ क्षेत्र से जुड़े मामले में एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई: मंत्री परमेश्वर
Modified Date: August 16, 2025 / 08:28 pm IST
Published Date: August 16, 2025 8:28 pm IST

बेंगलुरु, 16 अगस्त (भाषा) कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने शनिवार को कहा कि सरकार एसआईटी जांच रिपोर्ट के आधार पर धर्मस्थल नामक क्षेत्र से जुड़े मामले के संबंध में गलत कार्यों या षड्यंत्रों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्णय लेगी।

राज्य सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) पिछले दो दशकों में धर्मस्थल क्षेत्र में हुई अनेक हत्याओं, बलात्कारों और शवों को दफनाने के आरोपों की जांच कर रहा है।

शिकायतकर्ता एक पूर्व सफाई कर्मचारी है और उसकी पहचान गोपनीय रखी गई है। उसने आरोप लगाया कि 1995 से 2014 के बीच धर्मस्थल में तैनाती के दौरान उसे शवों को दफनाने के लिए मजबूर किया गया जिनमें महिलाओं और नाबालिगों के शव भी शामिल थे।

धर्मस्थल क्षेत्र के मामले में कार्रवाई से जुड़े सवाल पर परमेश्वर ने कहा, ‘‘मैं अभी कुछ नहीं कह सकता। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही कुछ कहा जा सकता है। चाहे वह अंतरिम रिपोर्ट हो या अंतिम रिपोर्ट। जब तक रिपोर्ट नहीं आ जाती, मैं इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता।’’

यहां पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री ने कहा, ‘‘एक बार रिपोर्ट आ जाए तो हम सब एक साथ बैठेंगे, चर्चा करेंगे और उचित निर्णय लेंगे।’’

भाषा शफीक संतोष

संतोष


लेखक के बारे में