मलयालम फिल्म ‘गांधी बाजार’ में नजर आएंगे अभिनेता बाबिल खान

Ads

मलयालम फिल्म 'गांधी बाजार' में नजर आएंगे अभिनेता बाबिल खान

  •  
  • Publish Date - May 11, 2026 / 01:26 PM IST,
    Updated On - May 11, 2026 / 01:26 PM IST

नयी दिल्ली, 11 मई (भाषा) हिंदी फिल्मों के अभिनेता बाबिल खान, फिल्म ‘गांधी बाजार’ से मलयालम सिनेमा में कदम रखने जा रहे हैं।

बाबू जनार्दनन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अभिनेत्री अपर्णा बालामुरली, दीपक परंबोल, निखिल नायर, जॉनी एंटनी, जगदीश, सुधीर करमाना, उन्नी राजा, अथमिया और जयशंकर महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।

अभिनेता के एक करीबी सूत्र ने कहा, ‘बाबिल हमेशा उन कहानियों को चुनते हैं जो उन्हें चुनौती देती हैं और एक कलाकार के तौर पर उन्हें आगे बढ़ने का मौका देती हैं। इतने बड़े पैमाने और इतनी गहरी रचनात्मकता वाली फिल्म के साथ मलयालम सिनेमा में कदम रखना उनके लिए बेहद रोमांचक पल है।’

दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे, बाबिल ने 2022 में ‘नेटफ़्लिक्स’ की फिल्म ‘कला’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। उन्हें 1984 की भोपाल गैस त्रासदी पर आधारित सीरीज़ ‘द रेलवे मेन’ में उनकी भूमिका के लिए बहुत प्रशंसा मिली।

वह आखिरी बार अमित गोलानी द्वारा निर्देशित 2025 की साइबर थ्रिलर फिल्म ‘लॉगआउट’ में अभिनेत्री निमिषा नायर के साथ नजर आये थे।

भाषा Intern वैभव

वैभव