नोएडा : पिज़्ज़ा बनाते समय थूकने का वीडियो वायरल, आरोपी कर्मचारी गिरफ्तार

Ads

नोएडा : पिज़्ज़ा बनाते समय थूकने का वीडियो वायरल, आरोपी कर्मचारी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - May 11, 2026 / 01:13 PM IST,
    Updated On - May 11, 2026 / 01:13 PM IST

नोएडा, 11 मई (भाषा) थाना सेक्टर-24 क्षेत्र में पिज़्ज़ा की एक दुकान में काम करने वाले कर्मचारी द्वारा पिज़्ज़ा तैयार करते समय उस पर थूकने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

थाना सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि 10 मई की शाम सोशल मीडिया पर वायरल हुए कथित वीडियो में सेक्टर-22 स्थित एक पिज़्ज़ा आउटलेट में कार्यरत कर्मचारी पिज़्ज़ा तैयार करते समय अनुचित कृत्य करता दिखाई दिया।

उन्होंने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई की और आरोपी मुजम्मिल (30), पुत्र साकिर, निवासी ग्राम गिझौड़ को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है। घटना को लेकर कुछ संगठनों ने थाने पहुंचकर विरोध भी दर्ज कराया।

भाषा सं मनीषा

मनीषा