CAF Soldier Suicide News: चुनाव ड्यूटी से लौटे CAF जवान ने उठाया खौफनाक कदम, कमरे का मंजर देख कांप उठेगी रूह

Ads

CAF Soldier Suicide News: चुनाव ड्यूटी से लौटे CAF जवान ने उठाया खौफनाक कदम, कमरे का मंजर देख कांप उठेगी रूह

Bhopal Student Suicide News/Image- social media

CAF Soldier Suicide News: धमतरी में CAF की दसवीं बटालियन के एक जवान द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। बंगाल चुनाव ड्यूटी से छुट्टी लेकर लौटे जवान ने धमतरी में किराए के मकान में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है आखिर किन परिस्थितियों में जवान ने इतना बड़ा कदम उठाया।

धमतरी के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित पिंक सिटी कॉलोनी उस वक्त अचानक सुर्खियों में आ गई, जब CAF जवान (CAF Soldier Suicide News) जागेश्वर प्रसाद का शव उनके किराए के मकान में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।

 

CAF की दसवीं बटालियन में था पदस्थ

बताया जा रहा है कि, मृतक जवान (CAF Soldier Suicide News) की पहचान बालोद जिले के भटगांव निवासी जागेश्वर प्रसाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वे CAF की दसवीं बटालियन में पदस्थ थे और अंबिकापुर में उनकी ड्यूटी लगी हुई थी। हाल ही में बंगाल चुनाव ड्यूटी से छुट्टी लेकर वे धमतरी आए हुए थे। जहां वे पिंक सिटी कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहे थे।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक जवान शराब पीने का आदी था और घटना वाले दिन उसने अपने कमरे में सीलिंग फैन पर चुन्नी के सहारे फांसी लगा ली। हालांकि जवान ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया? इसके पीछे की असली वजह अभी सामने नहीं आ पाई है। पुलिस फिलहाल हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और जवान के मोबाइल सहित अन्य चीजों की भी पड़ताल की जा रही है।

 

मानसिक दबाव या अकेलापन क्या है वजह?

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है। वहीं जवान (CAF Soldier Suicide News) की मौत ने कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं। लगातार तनावपूर्णड्यूटी, मानसिक दबाव और अकेलापन क्या ये वजहें भी इस आत्मघाती कदम के पीछे जिम्मेदार हैं। फिलहाल इसका जवाब जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ पाएगा। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के हर एंगल की जांच कर रही है, लेकिन बंगाल चुनाव ड्यूटी से लौटे एक जवान की इस दर्दनाक मौत ने हर किसी को सोचने पर मजबूर जरूर कर दिया है।

 

ये भी पढ़ें :

 

Join Our Whatsapp Group