Jagdalpur Female Naxalite Surrender: छत्तीसगढ़ में माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है, जगदलपुर में महिला नक्सली ने सरेंडर कर दिया है। बताया जा रहा है कि आत्मसमर्पण करने वाली नक्सली लक्ष्मी छत्तीसगढ़-आंध्र-तेलंगाना बॉर्डर पर सक्रिय थी। जिस पर राज्य सरकार द्वारा 5 लाख रुपए का इनाम घोषित था।
पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर लिया फैसला
पुलिस ने बताया कि सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर लक्ष्मी (Jagdalpur Female Naxalite Surrender) ने लाल आतंक का रास्ता छोड़ने का निर्णय लिया। आत्मसमर्पण के दौरान अधिकारियों ने उसे पुनर्वास सहायता राशि भी सौंपी।
क्या है छत्तीसगढ़ नक्सल पुनर्वास नीति?
छत्तीसगढ़ (Jagdalpur Female Naxalite Surrender) में मुख्य पुनर्वास नीति का संबंध नक्सल हिंसा पीड़ितों और आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के पुनर्वास से है। मार्च 2025 में लागू नई नीति के तहत, सरकार आत्मसमर्पित नक्सलियों को मुख्यधारा में लाने के लिए वित्तीय सहायता, आवास, शिक्षा, रोजगार और सुरक्षा प्रदान करती है।
बस्तर में कई हथियार और विस्फोटक सामान बरामद
बस्तर में बीच सुरक्षा बलों (Jagdalpur Female Naxalite Surrender) को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने माओवादी संगठनों का बड़ा डंप को बरामद किया है। बताया जा रहा है कि माओवादियों ने बंकर को जमीन के अंदर छिपाकर बनाया था। जिसे अब सुरक्षाबलों ने बरामद कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, पीडिया पुलिस कैंप और गंगालूर पुलिस की संयुक्त टीम ने सर्चिंग अभियान के दौरान यह कार्रवाई की।
इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद किए साथ ही बीजीएल लॉन्चर, 29 बीजीएल सेल और कॉर्डेक्स वायर मिले। इसके अलावा जनरेटर, सोलर प्लेट, बैटरी और वेल्डिंग मशीन भी जब्त की गई। फिलहाल बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।