Cricket Fan Jump From Stand in Raipur: रायपुर में मुंबई-आरसीबी मैच के दौरान स्टैंड से मैदान में कूद गया क्रिकेट फैन, टूट गए पैर, मच गई अफरातफरी, देखिए वीडियो

Ads

Cricket Fan Jump From Stand in Raipur: रायपुर में मुंबई-आरसीबी मैच के दौरान स्टैंड से मैदान में कूद गया क्रिकेट फैन, टूट गए पैर, मच गई अफरातफरी, देखिए वीडियो

  •  
  • Publish Date - May 11, 2026 / 02:21 PM IST,
    Updated On - May 11, 2026 / 02:21 PM IST

Cricket Fan Jump From Stand in Raipur: रायपुर में मुंबई-आरसीबी मैच के दौरान स्टैंड से मैदान में कूद गया क्रिकेट फैन, टूट गए पैर, मच गई अफरातफरी, देखिए वीडियो

HIGHLIGHTS
  • मैच के दौरान स्टैंड से मैदान में कूद गया क्रिकेट फैन
  • रोमांचक मुकाबले में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को आखिरी गेंद पर हराया
  • भुवनेश्वर कुमार ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके

रायपुर: Cricket Fan Jump From Stand in Raipur छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई और आरसीबी के बीच खेला गया मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। इस मुकाबले में आरसीबी ने आखिरी ओवर में शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच अपने नाम कर लिया। पिछले दो मैच में हार का सामना करने वाली आरसीबी (14 अंक) ने तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (23 रन देकर चार विकेट) के गेंद से शानदार प्रदर्शन के बाद उनके अंत में दो गेंद में (एक छक्के से) नाबाद सात रन की मदद से शानदार जीत दर्ज की जिससे मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। लेकिन मैच के दौरान स्टेडियम में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक दर्शक ने स्टैंड से नीचे छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि इस घटना में दर्शक का पैर टूट गया। फिलहाल घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गय है, जहां उसका उपचार जारी है।

बात करें मैच की तो कृणाल (46 गेंद में चार चौके और पांच छक्के) और जैकब बेथेल (27) के बीच चौथे विकेट के लिए 42 गेंद में 55 रन की भागीदारी के दम पर आरसीबी ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 167 रन बनाकर रोमांचक जीत दर्ज की। जबकि तिलक वर्मा (57 रन) के अर्धशतक के बावजूद मुंबई इंडियंस भुवनेश्वर की शानदार गेंदबाजी के सामने सात विकेट पर 166 रन ही बना सकी।

छत से कूद गया शख्स

Cricket Fan Jump From Stand in Raipur आरसीबी की शुरूआत खराब रही जिसने पावरप्ले में विराट कोहली (शून्य), देवदत्त पडीक्कल (12) और कप्तान राजत पाटीदार (08) के विकेट गंवाए। लेकिन कृणाल एक छोर पर डटे रहे, उन्होंने बेथेल के साथ मिलकर जिम्मेदारी संभाली। फिर उन्होंने और जितेश शर्मा (18) ने पांचवें विकेट के लिए 22 गेंद में 37 रन जोड़े। लेकिन कोर्बिन बॉश (चार ओवर में एक मेडन, 26 रन देकर चार विकेट) के दोहरे झटकों से आरसीबी की उम्मीदों पर पानी फिरता दिख रहा था जिन्होंने लगातार गेंदों पर जितेश और टिम डेविड को आउट किया। आरसीबी ने 14वें ओवर में सबसे ज्यादा 16 रन जुटाए जिससे आरसीबी की जीत की उम्मीद बनी। जितेश को पिच पर उतरकर लय में आने में छह डॉट गेंद लगी। लेकिन इस ओवर में जितेश ने राज बावा की गेंद पर लांग ऑफ में एक छक्का और स्क्वायर लेग में एक चौका लगाया। फिर उन्होंने 15वें ओवर में बुमराह पर चौका लगाया।

पर 16वें ओवर में कृणाल और जितेश ने बॉश पर एक एक छक्का लगाया। लेकिन इसी ओवर में जितेश की पारी समाप्त हो गई। इस ओवर में 13 रन बने और दो विकेट गिरे। कृणाल 18वें ओवर की अंतिम गेंद पर एएम गजनफर को विकेट दे बैठे। उनके आउट होने के बाद टीम को अंतिम दो ओवर में 18 रन की दरकार थी। रोमारियो शेफर्ड और रसिख सलाम क्रीज पर थे। 19वें ओवर में केवल तीन रन बने। अंतिम ओवर में 15 रन चाहिए थे जिसमें राज बावा की पहली गेंद वाइड, फिर नो बॉल रही। फिर इसमें एक रन बना। फिर दो गेंद वाइड हुई और इसमें कोई रन नहीं बना। तीसरी गेंद में शेफर्ड आउट हो गए और भुवनेश्वर क्रीज पर उतरे। चौथी गेंद फिर वाइड हुई और फिर भुवनेश्वर ने इसमें छक्का जड़ दिया। पांचवीं गेंद पर एक रन बना जिससे अंतिम गेंद पर दो रन चाहिए थे। रसिख सलाम (नाबाद 03) और भुवनेश्वर ने भागकर दो रन लेकर स्टेडियम में मौजूद आरसीबी के प्रशंसकों के साथ विराट कोहली और साथी खिलाड़ियों को खुशी से झूमने का मौका दिया।

दीपक चाहर ने पहले ही ओवर में दिया झटका

इससे पहले दीपक चाहर ने पारी के पहले ही ओवर में कोहली को मिड ऑफ पर राज बावा के हाथों कैच आउट कराया। इस तरह कोहली लगातार दूसरी दफा शून्य पर आउट हुए। तीसरे ओवर में चाहर ने पडीक्कल को आउट कर दूसरा विकेट झटका, उन्होंने दो ओवर में 20 रन देकर दो विकेट ले लिए। पाटीदार भी ज्यादा देर नहीं टिक सके। वह कोर्बिन बॉश के पहले ओवर की पहली गेंद पर नियंत्रण नहीं बना सके और यह सीधे ऊपर चली गई जिसे विकेटकीपर रिकलटन ने आसानी से लपक लिया। पिच पर काफी दरारें थी और तेज गेंदबाजों के लिए असमान उछाल मौजूद था। अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर ने परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाते हुए चार ओवर में 23 रन देकर चार विकेट झटके जिसमें तीन विकेटों का एक शानदार स्पैल भी शामिल था जिससे आरसीबी ने मुंबई इंडियंस पर शुरू से ही दबदबा बना दिया।

भुवनेश्वर ने रेयान रिकलटन (02), रोहित शर्मा (22) और कार्यवाहक कप्तान सूर्यकुमार यादव (शून्य) को आउट करके मुंबई इंडियंस के शीर्ष क्रम को ध्वस्त कर दिया जिससे उसका स्कोर तीन विकेट पर 28 रन हो गया। लेकिन तिलक (42 गेंद में तीन चौके और दो छक्के) और नमन धीर (47 रन) ने चौथे विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी करके टीम को संभाला और सम्मानजनक स्कोर की ओर बढ़ाया। पिच पर बल्लेबाजों को रन जुटाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही थी। तिलक को सुयश शर्मा ने छठे ओवर में जीवनदान दिया जब वह नौ रन पर थे। अगर वह आउट हो जाते तो टीम पूरी तरह से बिखर सकती थी। रसिक सलाम की एक धीमी गेंद पर तिलक के गेंद बल्ले के ऊपरी किनारे से लगकर मिडविकेट पर खड़े सुयश की ओर चली गई, जहां गेंद उनके हाथों से फिसल गई और कैच छूट गया।

चौथे विकेट की साझेदारी के दौरान काफी संयम दिखाया

तिलक और नमन दोनों ने चौथे विकेट की साझेदारी के दौरान काफी संयम दिखाया। उन्होंने समझदारी से स्ट्राइक रोटेट की। लेकिन तिलक एक क्रॉस-सीम गेंद पर आउट हो गए, वहीं नमन ने पांच चौके और दो छक्के लगाकर 32 गेंद में 47 रन बनाए। इससे पहले भुवनेश्वर ने शुरुआती ओवरों में ही तीन विकेट लेकर आरसीबी को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। यह छठा मौका था जब 36 साल के इस खिलाड़ी ने इस आईपीएल में तीन विकेट लिए थे। भुवनेश्वर ने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर ही शानदार फॉर्म में चल रहे रिकलटन को आउट कर दिया जिसने गेंद को हवा में उठाकर मारने की कोशिश की। लेकिन गेंद सीधे मिड-ऑफ पर खड़े आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार के हाथों में चली गई।

अगले ओवर में जोश हेजलवुड की गेंद पर एक चौका लगाने के बाद रोहित शर्मा (22) ने लगातार दो छक्के जड़कर अपनी पारी की शुरुआत की। पर तीसरे ओवर में शॉर्ट थर्ड-मैन की तरफ एक चौका लगने के बावजूद भुवनेश्वर की शानदार गेंदबाजी फिर देखने को मिली। भुवनेश्वर ने ऑफ-स्टंप के बाहर एक धीमी गति वाली ‘नकल बॉल’ डाली जिसे मारने के लिए रोहित ने बल्ला बढ़ाया, लेकिन गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर पीछे की तरफ चली गई। सूर्यकुमार के लिए यह आईपीएल सत्र बेहद निराशाजनक रहा है और उन्हें एक और असफलता का सामना करना पड़ा। उन्होंने ऑफ-स्टंप के बाहर आती हुई एक तेज और मुश्किल गेंद को जोर से मारने की कोशिश की। गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर सीधे विराट कोहली के हाथों में चली गई। विराट ने शानदार कैच लपककर मुंबई इंडियंस को मुश्किल में डाल दिया और खुशी से झूम उठे।

ये भी पढ़ें

आरसीबी और मुंबई इंडियंस का मैच किसने जीता?

आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को बेहद रोमांचक मुकाबले में आखिरी गेंद पर हराया।

मैच में आरसीबी की जीत के हीरो कौन रहे?

भुवनेश्वर कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए और बल्लेबाजी में भी आखिरी ओवर में अहम छक्का लगाया।

मैच के दौरान स्टेडियम में क्या हादसा हुआ?

मैच के दौरान एक दर्शक स्टैंड से नीचे कूद गया, जिससे उसका पैर टूट गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मुंबई इंडियंस की ओर से सबसे ज्यादा रन किसने बनाए?

तिलक वर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए अर्धशतक लगाते हुए 57 रन बनाए।

इस जीत के बाद आरसीबी की स्थिति क्या हुई?

आरसीबी के 14 अंक हो गए हैं और टीम प्लेऑफ की दौड़ में मजबूत स्थिति में पहुंच गई है।