Asha Singh Jaiswal Passes Away: इस मशहूर अभिनेत्री का निधन, 83 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, पहली महिला मिमिक्री आर्टिस्ट के रुप में थी ख्याति
इस मशहूर अभिनेत्री का निधन, 83 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, Actress and mimicry artist Asha Singh Jaiswal passes away
नई दिल्ली: Asha Singh Jaiswal Passes Away: ‘महाभारत’, ‘बाजीगर’ और ‘बॉबी जासूस’ जैसी फिल्मों एवं धारावाहिकों में अभिनय के लिए जानी जाने वाली वरिष्ठ चरित्र अभिनेत्री आशा सिंह जायसवाल का 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। मिमिक्री कलाकार के तौर पर भी पहचान रखने वाली आशा सिंह जायसवाल का 22 अगस्त को मुंबई में निधन हुआ। उनके बेटे आकाश भारद्वाज ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी। उनका अंतिम संस्कार रविवार को किया गया।
Asha Singh Jaiswal Passes Away: भारद्वाज ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘वह मेहनती महिला और लौह महिला थीं। मैं आप सभी से उनकी आत्मा की शांति और मोक्ष के लिए प्रार्थना करने का अनुरोध करता हूं।’’ उन्होंने लोगों से आशा सिंह जायसवाल के काम को सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों पर देखने का अनुरोध करते हुए कहा कि इससे उनकी आत्मा को यह जानकर सुकून मिलेगा कि उन्हें उनके काम के जरिए अब भी याद किया जाता है। आशा सिंह जायसवाल ने कई टेलीविजन धारावाहिकों और फिल्मों में काम किया था। उन्होंने लोकप्रिय धारावाहिक ‘महाभारत’ में कृपी की भूमिका निभाई थी। कृपी ऋषि कृपाचार्य की जुड़वां बहन थीं, जिनका विवाह द्रोणाचार्य से होता है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- EPF Joining Date Mismatch: PF Withdrawal में कहीं आप बड़ी गलती तो नहीं कर रहे? खाते की एक गलत तारीख से रुक सकती है पेंशन और PF का पैसा!
- Haridwar South Kali Mandir: पैरों में असहनीय दर्द फिर भी नहीं टूटा संकल्प, 27 घंटे तक साधना करते रहे संत, सावन सोमवार पर हरिद्वार में दिखा अद्भुत दृश्य, देखें वीडियो
- Krishna Janmashtami Politics In MP: प्रदेश के स्कूलों में कृष्ण जन्माष्टमी मनाने पर शुरू हुई सियासत, कांग्रेस और मुस्लिम स्कॉलर ने उठाए सवाल, भाजपा ने दिया करारा जवाब

Facebook


