अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिस प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष हुईं पेश

Ads

अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिस प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष हुईं पेश

  •  
  • Publish Date - December 8, 2021 / 12:13 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:19 PM IST

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर (भाषा) अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिस धन शोधन के एक मामले में पूछताछ के लिए बुधवार को एक बार फिर यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुई।

ईडी जैकलिन से कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर और अन्य के खिलाफ जारी धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में पूछताछ करेगी। एजेंसी पहले भी इस मामले के संबंध में दो बार जैकलीन से पूछताछ कर चुकी है। उन्हें और चंद्रशेखर को आमने-सामने बैठाकर भी पूछताछ की गई है।

गौरतलब है कि चंद्रशेखर और अभिनेत्री पत्नी लीना मारिया पॉल के खिलाफ 200 करोड़ रुपये से अधिक के धन शोधन का मामला दर्ज है। आरोप पत्र में दावा किया गया था कि चंद्रशेखर ने जैकलीन को कई महंगे उपहार दिए थे। चंद्रशेखर पर फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रवर्तक शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह समेत कुछ लोगों से भी धोखाधड़ी करने के आरोप हैं।

जैकलीन के प्रवक्ता ने पहले कहा था कि अभिनेत्री बतौर एक गवाह एजेंसी के समक्ष बयान दर्ज करा रही हैं।

भाषा निहारिका शोभना देवेंद्र

देवेंद्र