अफगानिस्तान के कृषि मंत्री ने सहयोग बढ़ाने के लिए शिवराज चौहान के साथ वार्ता की

अफगानिस्तान के कृषि मंत्री ने सहयोग बढ़ाने के लिए शिवराज चौहान के साथ वार्ता की

अफगानिस्तान के कृषि मंत्री ने सहयोग बढ़ाने के लिए शिवराज चौहान के साथ वार्ता की
Modified Date: July 12, 2026 / 07:19 pm IST
Published Date: July 12, 2026 7:19 pm IST

नयी दिल्ली, 12 जुलाई (भाषा) अफगानिस्तान के कृषि, सिंचाई और पशुपालन मंत्री मौलवी अताउल्लाह ओमारी ने सहयोग के नए रास्ते तलाशने के उद्देश्य से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ वार्ता की है। विदेश मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस मौके पर अफगानिस्तान के मंत्री के साथ एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी था।

ओमारी सात से 12 जुलाई तक भारत की यात्रा पर हैं।

मंत्रालय ने कहा कि अक्टूबर 2025 के बाद से अफगानिस्तान से भारत का यह चौथा मंत्री-स्तरीय दौरा था, जो दोनों देशों के बीच आपसी बातचीत में लगातार हुई गति को दर्शाता है।

बयान के मुताबिक, दौरे के दौरान ओमारी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की।

बयान में कहा गया है, ‘‘दोनों पक्षों ने जारी सहयोग की समीक्षा की और कृषि, सिंचाई, पशुपालन, कृषि अनुसंधान, शिक्षा, दक्षता निर्माण और कृषि-व्यापार के क्षेत्रों में सहयोग के नए रास्ते तलाशे।’’

भाषा शफीक दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में