Foreign Minister Maulvi Aamir Khan: ‘अफ़ग़ानिस्तान के साथ खेलना ठीक नहीं, भारत पहुंचे अफगानिस्तान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा? जानें आप भी
Foreign Minister Maulvi Aamir Khan: 'अफ़ग़ानिस्तान के साथ खेलना ठीक नहीं, भारत पहुंचे अफगानिस्तान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा? जानें आप भी
Foreign Minister Maulvi Aamir Khan | Photo Credit: IBC24
- मौलवी आमिर खान मुत्तकी का भारत दौरा
- पाकिस्तान को चेतावनी
- अफ़ग़ानों के साहस की परीक्षा लेने की निंदा
नई दिल्ली: Foreign Minister Maulvi Aamir Khan अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मौलवी आमिर खान मुत्तकी भारत दौरे पर है। उनका दौरा अगस्त 2021 में तालिबान के अफगानिस्तान में सत्ता में आने के बाद यह पहली बार है, जब काबुल से कोई मंत्री-स्तरीय प्रतिनिधि नई दिल्ली का दौरा कर रहा है। इस दौरान उन्होंने शुक्रवार को पाकिस्तान को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि “अफ़ग़ानों के साहस की परीक्षा नहीं ली जानी चाहिए। अगर कोई ऐसा करना चाहता है, तो उसे सोवियत संघ, अमेरिका और नाटो से पूछना चाहिए, ताकि वे समझा सकें कि अफ़ग़ानिस्तान के साथ खेलना ठीक नहीं है।”
Foreign Minister Maulvi Aamir Khan “सीमा के पास सुदूर इलाकों में हमला हुआ है। हम पाकिस्तान की इस हरकत को ग़लत मानते हैं। समस्याओं का समाधान ऐसे नहीं हो सकता, हमने बातचीत का दरवाज़ा खुला रखा है। उन्हें अपनी समस्या ख़ुद सुलझानी चाहिए। अफ़ग़ानिस्तान में 40 साल बाद शांति और प्रगति हुई है। इससे किसी को कोई समस्या नहीं होनी चाहिए।”
“हम एक स्वतंत्र राष्ट्र हैं। अगर हमारे यहाँ शांति है तो लोग परेशान क्यों हैं। हम भारत और पाकिस्तान के साथ बेहतर संबंध चाहते हैं, लेकिन यह एकतरफ़ा नहीं हो सकता। अफ़ग़ानों के साहस की परीक्षा नहीं ली जानी चाहिए। अगर कोई ऐसा करना चाहता है, तो उसे सोवियत संघ, अमेरिका और नाटो से पूछना चाहिए, ताकि वे समझा सकें कि अफ़ग़ानिस्तान के साथ खेलना ठीक नहीं है।”
#WATCH | Delhi | Afghanistan FM Mawlawi Amir Khan Muttaqi says, “… The courage of Afghans should not be tested. If someone wants to do this, they should ask the Soviet Union, America and NATO, so that they can explain that it is not good to play games with Afghanistan…”… pic.twitter.com/Ja1DfSkL9m
— ANI (@ANI) October 10, 2025

Facebook


