होली के बाद मोदी सरकार किसानों के खाते में जमा करेगी 2000 रुपए, आज ही ये काम करने पर मिलेगा 4000 रुपए

Ads

होली के बाद मोदी सरकार किसानों के खाते में जमा करेगी 2000 रुपए, आज ही ये काम करने पर मिलेगा 4000 रुपए

  •  
  • Publish Date - March 29, 2021 / 08:54 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:11 PM IST

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने किसानों के खाते में 2 हजार रुपए जमा करने वाली है। होली के बाद पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम के तहत यह राशि जारी करेगी। ऐसे में जिन किसानों ने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। वे आज ही पंजीयन करा लें। वरना 2000 रुपए का लाभ नहीं मिलेगा।

Read More News: होली की एक रात पहले फार्म हाउस में शराब पार्टी करते पकड़ाए 9 युवक, फार्म हाउस सील

बता दें कि मोदी सरकार किसान सम्मान निधि योजना की 8वीं किश्त देश के लगभग 11 करोड़ 74 लाख किसानों के खाते में जमा करेगी। ऐसे में अप्रैल महीने में किसी भी समय आपके खाते में पैसा आ सकता है। वहीं जिन किसानों के आधार कार्ड जमा नहीं किए हैं उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल सकता।

वहीं जो लोग अब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना में अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाए हैं, वे अगर 31 मार्च से पहले ओवदन कर सकते हैं। यदि उनका यह आवेदन स्वीकार हो जाता है तो आपको मार्च के महीने में मिलने वाली किस्त के 2000 रुपये भी मिलेंगे। इसके साथ ही अप्रैल महीने में भी आपको 2000 रुपये का फायदा होगा। कहने का मतलब आपको 4000 रुपए एक साथ मिल जाएंगे।

Read More News: सलाखों के पीछे मनेगी विधायक पति की होली, लंबे समय से हत्याकांड के मामले में थे फरार

वहीं अगर वेरिफिकेशन के दौरान गड़बड़ी पाई जाने पर राशि रोक दी जाएगी। उन्हें पीएम किसान सम्मान निधि की 8वीं किश्त नहीं दी जाएगी। साथ ही ऐसे किसानों को आगे भी इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, यूपी और बिहार सहित अन्य राज्यों के किसानों का आधार वेरिफिकेशन करेगी। इस दौरान गड़बड़ी मिलने पर इन किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की राशि का लाभ नहीं दिया जाएगा।

Read More News: ‘मोदी के मन की बात’ से प्रेरित होकर डॉग स्क्वाड में शामिल किए गए 20 देसी पपी डॉग्स, 11 की मौत

ऐसे में अगर आपके आधार में किसी प्रकार की गड़बड़ी है तो 31 मार्च तक ठीक करा लें, अन्यथा आपकी भी 8वीं किश्त रुक सकती है। आधार कार्ड में हुई गड़बड़ी को आप ऑनलाइन भी सुधार सकते हैं। बता दें कि अक्सर बैंक अकाउंट आधार से लिंक नहीं होने के मामले में राशि अटक जाती है। ऐसे में जरूरी है ​कि आप अपने ब्रांच में जाकर इस समस्या को तुरंत दूर कर सकते हैं। इसके लिए कहीं भी किसी तरह का चार्ज नहीं देना होगा। खाते में जमा हुई राशि को आप आसानी से चेक कर सकते हैं। आप https://pmkisan.gov.in/ पोर्टल पर जाकर आसानी से चेक कर सकते हैं।

Read More News: छत्तीसगढ़ में कोरोना टीका लगाने में बुजुर्ग आगे,अब तक 9 लााख 91 हजार बुजुर्ग एवं कोमार्बिड को लगा