नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवाली से एक दिन पहले रविवार को अयोध्या के राम मंदिर में पूजा करने की संभावना है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
रविवार शाम को अयोध्या के अपने दौरे के दौरान वह ‘दीपोत्सव’ और ‘आरती’ कार्यक्रम में शामिल होंगे और राम मंदिर के जारी निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे। सूत्रों ने कहा कि मोदी सरयू नदी के तट पर हरित और डिजिटल आतिशबाजी भी देखेंगे।
मोदी के शुक्रवार को उत्तराखंड के केदारनाथ और बद्रीनाथ के प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन करने की भी उम्मीद है। वह मंदिरों में पूजा करने के अलावा दो प्रसिद्ध तीर्थस्थलों के विकास कार्यों का भी निरीक्षण करेंगे।
भाषा सुरभि प्रशांत
प्रशांत