केरल विधानसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ने अधिकारियों के तबादलों के आदेश दिए

Ads

केरल विधानसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ने अधिकारियों के तबादलों के आदेश दिए

  •  
  • Publish Date - March 17, 2026 / 06:03 PM IST,
    Updated On - March 17, 2026 / 06:03 PM IST

तिरुवनंतपुरम, 17 मार्च (भाषा) केरल में नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों के तहत निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) समेत कई अधिकारियों के तबादलों के आदेश दिए।

भारत निर्वाचन आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव को संबोधित एक पत्र में कहा कि उसने चुनाव तैयारियों की समीक्षा की है और फेरबदल को तत्काल लागू करने का निर्देश दिया है।

आदेश के अनुसार, नारायणन (आईपीएस-2011) को कोझिकोड के जिला पुलिस प्रमुख के रूप में तैनात किया गया है, जबकि थॉमसन जोस (आईपीएस-2009) त्रिशूर रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक के रूप में कार्य करेंगे।

इनबासेखर (आईएएस-2015) को अलाप्पुझा का जिला कलेक्टर-सह-जिला निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है।

वंदना एस. (केएएस) कन्नूर जिले के इरिकुर में राजस्व मंडल अधिकारी, थालीपरम्बा-सह-वापसी अधिकारी के रूप में कार्यभार संभालेंगी और सचिन कृष्णा (केएएस) उसी जिले के धर्मदम में जिला रजिस्ट्रार जनरल, कन्नूर-सह-निर्वाचन अधिकारी के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

आयोग ने निर्देश दिया कि तबादले तत्काल प्रभाव से लागू किए जाएं और राज्य सरकार से 18 मार्च को पूर्वाह्न 11 बजे तक अधिकारियों के कार्यभार ग्रहण करने के संबंध में अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।

इसमें यह भी कहा गया है कि जिन अधिकारियों का तबादला हो चुका है, उन्हें चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक चुनाव संबंधी किसी भी कार्य में तैनात नहीं किया जाना चाहिए।

भाषा यासिर रंजन

रंजन