ईरान ने बासिज बल के प्रमुख सुलेमानी की मौत की पुष्टि की

Ads

ईरान ने बासिज बल के प्रमुख सुलेमानी की मौत की पुष्टि की

  •  
  • Publish Date - March 18, 2026 / 01:08 AM IST,
    Updated On - March 18, 2026 / 01:08 AM IST

दुबई, 17 मार्च (एपी) ईरान की न्यायपालिका की समाचार एजेंसी ‘मिजान’ ने रिवोल्यूशनरी गार्ड के स्वयंसेवी बासिज बल के प्रमुख जनरल गुलाम रजा सुलेमानी की मौत की मंगलवार को पुष्टि की।

इससे पहले दिन में इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा था कि सुलेमानी और ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी को “कल रात मार दिया गया।”

हालांकि, ईरान ने लारीजानी के मारे जाने की न तो पुष्टि की है और न ही खंडन किया है। लारीजानी को देश के सबसे ताकतवर नेताओं में से एक माना जाता था।

एपी खारी नेत्रपाल

नेत्रपाल