अन्नाद्रमुक ने 14 जून को विधायकों की बैठक बुलाई

Ads

अन्नाद्रमुक ने 14 जून को विधायकों की बैठक बुलाई

  •  
  • Publish Date - June 10, 2021 / 10:59 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:48 PM IST

चेन्नई, 10 जून (भाषा) तमिलनाडु में विपक्षी दल अन्नाद्रमुक ने 14 जून को यहां पार्टी मुख्यालय में विधायकों की बैठक बुलाई है।

तमिलनाडु विधानसभा का सत्र 21 मई से यहां कलाईवनर अरंगम में शुरू होने जा रहा है। ऐसे में अन्नाद्रमुक के संयोजक ओ पन्नीरसेल्वम व सह-संयोजक के पलानीस्वामी ने अपनी पार्टी के विधायकों को बैठक में शामिल होने का निर्देश दिया है।

दोनों नेताओं ने बृहस्पतिवार को यहां जारी संयुक्त विज्ञप्ति में कहा, ”चूंकि यह बैठक अन्नाद्रमुक विधायकों के लिये है, लिहाजा पार्टी के पदाधिकारियों और अन्य को महामारी के चलते कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं है। अन्य को बैठक में शामिल होने की अनुमति नहीं होगी।”

भाषा जोहेब पवनेश

पवनेश