अन्नाद्रमुक ने ‘मिलीभगत’ के आरोपों को लेकर विजय पर पलटवार किया

अन्नाद्रमुक ने ‘मिलीभगत’ के आरोपों को लेकर विजय पर पलटवार किया

अन्नाद्रमुक ने ‘मिलीभगत’ के आरोपों को लेकर विजय पर पलटवार किया
Modified Date: July 11, 2026 / 02:56 pm IST
Published Date: July 11, 2026 2:56 pm IST

चेन्नई, 11 जुलाई (भाषा) अन्नाद्रमुक ने शनिवार को तमिलनाडु की टीवीके सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह जन सुरक्षा से लेकर आर्थिक विकास तक विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में विफल रही है।

पार्टी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “41 निर्दोष लोगों की मौत से जुड़ी त्रासदी के सहारे सत्ता में आए वर्तमान मुख्यमंत्री ने मिलीभगत जैसे अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल किया है।”

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को करूर में जनसभा को संबोधित करते हुए अन्नाद्रमुक और द्रमुक पर हमला बोला था। उन्होंने द्रमुक को ‘बुरी ताकत’ और अन्नाद्रमुक को ‘कमज़ोर पड़ चुकी ताकत’ बताया था।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के हर विभाग में दोनों पार्टियां पार्टी फंड जुटाने के नाम पर राज्य को लूटने के लिए गुप्त रूप से मिलकर काम कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया, ‘बुरी ताकत और कमज़ोर पड़ चुकी ताकत अलग-अलग नहीं हैं, बल्कि दोनों मिलकर काम कर रही हैं।’

उन्होंने दोनों दलों को आगामी उपचुनावों में इसे गलत साबित करने की चुनौती भी दी।

विजय के राजनीतिक रिकॉर्ड पर सवाल उठाते हुए अन्नाद्रमुक ने सवाल किया, ‘पार्टी की स्थापना के बाद पिछले दो वर्ष में आपने वास्तव में कितने लोगों से मुलाकात की है? जनता से जुड़े किन मुद्दों पर आपने राजनीति की है या चर्चा की है?’

पार्टी ने कहा, ‘जब आप (विजय) करूर में भाषण देने में व्यस्त थे, तभी ऐसी खबरें सामने आईं कि हुंदई का 38,000 करोड़ रुपये का बड़ा निवेश तमिलनाडु से स्थानांतरित हो गया।’

अन्नाद्रमुक ने टीवीके प्रमुख को इस आर्थिक नुकसान पर जवाब देने की चुनौती भी दी।

भाषा जोहेब रंजन

रंजन


लेखक के बारे में