भुवनेश्वर, 14 अगस्त (भाषा) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी)
ने बुधवार को ओडिशा के लिए एक संचालन समिति के गठन की घोषणा की।
कांग्रेस ने ओडिशा में पार्टी के लिए संचालन समिति के गठन की घोषणा राज्य में एक पूर्ण प्रदेश कांग्रेस कमेटी नहीं होने के चलते की है।
कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल द्वारा हस्ताक्षरित एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार संचालन समिति में 14 सदस्य होंगे और ओडिशा के एआईसीसी प्रभारी अजय कुमार इसके अध्यक्ष होंगे।
कमेटी के अन्य सदस्यों में पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीकांत जेना, कांग्रेस विधायक दल के नेता राम चंद्र कदम, ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (ओपीसीसी) के पूर्व अध्यक्ष जयदेव जेना, कोरापुट के सांसद सप्तगिरि उलाका, वरिष्ठ नेता अशोक दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री भक्त चरण दास शामिल हैं।
यह घटनाक्रम लोकसभा चुनाव के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (ओपीसीसी) को भंग करने के निर्णय के बाद हुआ है।
भाषा योगेश अमित
अमित
अमित
अमित