एम्स भुवनेश्वर ने शवों को रखने के लिए पांच डीप फ्रीजर खरीदे

Ads

एम्स भुवनेश्वर ने शवों को रखने के लिए पांच डीप फ्रीजर खरीदे

  •  
  • Publish Date - June 5, 2023 / 10:17 PM IST,
    Updated On - June 5, 2023 / 10:17 PM IST

भुवनेश्वर, पांच जून (भाषा) बालासोर रेल हादसे में मारे गए लोगों के शवों को संरक्षित रखने के लिए एम्स, भुवनेश्वर ने पारादीप पोर्ट से कम से कम पांच डीप फ्रीजर खरीदे हैं।

गौरतलब है कि रेल हादसे में मारे गए लोगों में से 197 शव भुवनेश्वर लाए गए जिनमें से 123 शव एम्स में लाए गए हैं।

एम्स के कार्यकारी निदेशक डॉक्टर आशुतोष बिस्वास ने कहा, ‘‘इतनी बड़ी संख्या में शवों को ध्यान से संभालकर रखना, उनकी पहचान करना और सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंपना बहुत मुश्किल काम है।’’

भाषा अर्पणा माधव

माधव