Uttarakhand Weather Update: मौसम बदलेगा करवट, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Ads

Uttarakhand Weather Update: मौसम बदलेगा करवट, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

  •  
  • Publish Date - June 30, 2026 / 06:44 AM IST,
    Updated On - June 30, 2026 / 06:45 AM IST

Uttarakhand Weather Update | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • अगले दो दिनों में मानसून उत्तराखंड में पहुंच सकता है
  • पौड़ी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
  • मैदानी जिलों में चेतावनी – आंधी और बिजली गिरने की संभावना

देहरादून: Uttarakhand Weather Update अगले दो दिनों में मानसून उत्तराखंड में पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून की उत्तरी सीमा सूरत (गुजरात), इंदौर, मंडला (मध्य प्रदेश), डाल्टनगंज (झारखंड) और मोतिहारी (बिहार) से होकर गुजर रही है तथा उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में इसके आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं।

Uttarakhand Weather Update मौसम विभाग ने मंगलवार को राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने या गरज के साथ बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है जबकि पौड़ी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की आशंका के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विभाग के अनुसार राज्य के सभी पहाड़ी जिलों में बिजली चमकने के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ने, तेज बारिश होने और कुछ स्थानों पर 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। मैदानी इलाकों, विशेषकर हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिलों के कुछ हिस्सों में भी आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है।

पिछले 24 घंटों में मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में सामान्य रहा । मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि अगले तीन से चार दिनों में उत्तराखंड में अधिकतम तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

इन्हें भी पढ़ें:-

उत्तराखंड में मानसून कब पहुंचेगा?

अगले दो दिनों में मानसून उत्तराखंड में पहुंचने की संभावना है।

कौन से जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है?

पौड़ी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मैदानी जिलों में क्या चेतावनी है?

हरिद्वार और उधमसिंह नगर में आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाओं की चेतावनी है।