चेन्नई, सात अक्टूबर (भाषा) एअर इंडिया की कोलंबो-चेन्नई उड़ान से मंगलवार को एक पक्षी टकरा गया, जिसके कारण एयरलाइन को अपनी वापसी यात्रा रद्द करनी पड़ी। हवाईअड्डा अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि विमान में 158 यात्री सवार थे।
अधिकारियों ने बताया कि विमान सुरक्षित उतर गया और सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतार लिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि हवाईअड्डे पर उतरने के बाद विमान से पक्षी के टकराने का पता चला।
उन्होंने बताया कि विमान को रोक दिया गया है और एअर इंडिया के इंजीनियरों ने व्यापक जांच की । एयरलाइन के अधिकारियों ने इस घटना के कारण विमान की वापसी यात्रा रद्द कर दी।
उन्होंने बताया कि एयरलाइन ने 137 यात्रियों के लिए एक अन्य विमान की व्यवस्था की, जो बाद में कोलंबो के लिए रवाना हो गए।
भाषा सुरभि मनीषा
मनीषा