एयर मार्शल याल्ला उमेश ने वायु सेना स्टेशन चंडीगढ़ का दौरा किया

Ads

एयर मार्शल याल्ला उमेश ने वायु सेना स्टेशन चंडीगढ़ का दौरा किया

  •  
  • Publish Date - April 28, 2026 / 08:58 PM IST,
    Updated On - April 28, 2026 / 08:58 PM IST

चंडीगढ़, 28 अप्रैल (भाषा) भारतीय वायु सेना के अनुरक्षण कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ एयर मार्शल याल्ला उमेश ने यहां वायु सेना स्टेशन स्थित बेस रिपेयर डिपो का दौरा किया और इस दौरान उन्होंने सभी डिवीजन का निरीक्षण किया तथा डिपो में विमान, ‘एवियोनिक्स’ और एयरो-इंजन की उत्पादन प्रगति की समीक्षा की।

‘एवियोनिक्स’ विमान में इस्तेमाल होने वाली इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली और उपकरण को कहते हैं।

वह सोमवार से वायुसेना स्टेशन के दो दिवसीय दौरे पर थे।

मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि एयर मार्शल उमेश का सोमवार को एयर कमोडोर निपुण गुप्ता, एयर ऑफिसर कमांडिंग, बेस रिपेयर डिपो द्वारा स्वागत किया गया और आगमन पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया गया।

अपने दौरे के दौरान, एयर मार्शल ने सभी डिवीजन का निरीक्षण किया और डिपो में विमानों, एवियोनिक्स और एयरो-इंजन के उत्पादन की प्रगति की समीक्षा की।

डिपो कर्मियों से बातचीत करते हुए एयर मार्शल ने उनके समर्पण और व्यावसायिकता की सराहना की।

भाषा शुभम रंजन

रंजन