राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता हुई खराब

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता हुई खराब

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता हुई खराब
Modified Date: March 19, 2024 / 11:07 am IST
Published Date: March 19, 2024 11:07 am IST

नयी दिल्ली, 19 मार्च (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री कम है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता का स्तर 69 प्रतिशत दर्ज किया गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह नौ बजे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 219 दर्ज किया गया जो ‘खराब’ श्रेणी में है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा

प्रीति मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में