दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज

दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज

दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज
Modified Date: December 4, 2023 / 10:34 am IST
Published Date: December 4, 2023 10:34 am IST

नयी दिल्ली, चार दिसंबर (भाषा) दिल्ली की वायु गुणवत्ता सोमवार सुबह ‘‘बहुत खराब’’ श्रेणी में दर्ज की गयी और न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से पांच डिग्री अधिक 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वायु गुणवत्ता सूचकांक सुबह नौ बजकर पांच मिनट पर 307 दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच एक्यूआई को ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब‘, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’ तथा 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

सापेक्ष आर्द्रता सुबह साढ़े आठ बजे 98 फीसदी दर्ज की गयी।

मौसम वैज्ञानिकों ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

भाषा गोला सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में