दिल्ली में हवा की गुणवत्ता खराब रही

दिल्ली में हवा की गुणवत्ता खराब रही

दिल्ली में हवा की गुणवत्ता खराब रही
Modified Date: February 15, 2024 / 10:02 am IST
Published Date: February 15, 2024 10:02 am IST

दिल्ली 15 फरवरी (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री कम है।

दिन में मुख्य रूप से आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 294 था।

शून्य और 50 के बीच एक एक्यूआई को अच्छा, 51 और 100 के बीच संतोषजनक, 101 और 200 के बीच मध्यम, 201 और 300 के बीच खराब, 301 और 400 के बीच बहुत खराब और 401 और 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

सुबह साढ़े बजे सापेक्ष आर्द्रता 100 प्रतिशत दर्ज की गई।

भाषा

योगेश मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में