दिल्ली में वायु गुणवत्ता बनी हुई है खराब

दिल्ली में वायु गुणवत्ता बनी हुई है खराब

दिल्ली में वायु गुणवत्ता बनी हुई है खराब
Modified Date: March 20, 2024 / 11:03 am IST
Published Date: March 20, 2024 11:03 am IST

नयी दिल्ली, 20 मार्च (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस कम है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, राजधानी में दिन में आसमान मुख्य रूप से साफ रह सकता है। उसके आंकड़ों के अनुसार सुबह 9.05 बजे सापेक्ष आर्द्रता का स्तर 82 प्रतिशत दर्ज किया गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 220 दर्ज किया गया जो ‘खराब’ श्रेणी में है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा वैभव मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में