राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता संतोषजनक

Ads

राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता संतोषजनक

  •  
  • Publish Date - May 23, 2025 / 10:02 AM IST,
    Updated On - May 23, 2025 / 10:02 AM IST

नयी दिल्ली, 23 मई (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तथा मौसम विभाग ने गरज के साथ बारिश का अनुमान जताया है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 69 प्रतिशत दर्ज की गई।

अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

दिल्ली में वायु गुणवत्ता में सुधार के साथ सूचकांक 96 रहा जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा राखी मनीषा

मनीषा