ऐश्वर्या राय बनेंगी लालू की बहूरिया, तेज के साथ ब्याह की तारीख तय

Ads

ऐश्वर्या राय बनेंगी लालू की बहूरिया, तेज के साथ ब्याह की तारीख तय

  •  
  • Publish Date - April 5, 2018 / 12:34 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:53 PM IST

पटना। बिहार के पूर्व शिक्षा मंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे है। पिछले कई दिनों लालू और राबड़ी अपने बड़े बेटे के हाथ पीले करने के लिए एक योग्य बहु की तलाश कर रहे थे। कुछ मीडिया रिपोर्टस की माने तो अब लालू और राबड़ी दोनों ही की खोज पूरी होती दिखाई दे रही है।

यह भी पढ़ें – तेजस्वी यादव ने नीतीश को बताया बिहार का हत्यारा

बताया जा रहा है कि इसी माह की 18 तारीख को तेज प्रताप बिहार के परसा से विधायक चंद्रिका राय की बेटी एश्वर्या के साथ सगाई करने वाले है। बताया जा रहा है कि ऐश्वर्या की स्कूली शिक्षा पटना में और उच्च शिक्षा दिल्ली में हुई है। पिछले कई महीनों से चारा घोटाला केस में हवालात की सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के लिए लंबे समय बाद खुशी का मौका आया है।

हालंकि अभी तक लालू परिवार की तरफ से इस तरह की कोई पुष्टि नहीं की गई है लेकिन लालू परिवार के नजदीकियों की माने तो मामला एकदम सेट है और 18 अप्रैल को पटना के एक बड़े होटल में सगाई के बाद 12 मई को तेज प्रताप और ऐश्वर्या सात फेरे ले सकते है।

 

 

वेब डेस्क, IBC24

शीर्ष 5 समाचार