लखनऊ। उत्तरप्रदेश की राजनीति अब नए करवट बदलने की तैयारी में है। खबर मिली है कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपनी पत्नी डिम्पल यादव के साथ मिल कर हेरिटेज होटल खोलने की तैयारी में हैं।
ये भी पढ़े –पाकिस्तान में बारिश ने मचाई तबाही, सड़क पर बना 20 फीट का गड्ढा, 8 की मौत
बताया जा रहा है कि लखनऊ विकास प्राधिकरण नक्शा पास कराने की प्रक्रिया चल रही है। अगर बिना किसी आपत्ति के नक्शा पास हो जाता है तो अखिलेश यादव के घर में जल्द ही एक हेरिटेज होटल ओपन हो जाएगी।
दरअसल लखनऊ विकास प्राधिकरण में जमा हुए नक़्शे से बात सामने आई है कि सांसद डिंपल यादव अखिलेश यादव अपने आवास 1-ए विक्रमादित्य मार्ग पर बने भवन को हेरिटेज होटल में तब्दील करना चाहते है जिसके लिए उन्होंने नाम भी तय कर लिया है अगर सब कुछ ठीक रहा तो उक्त होटल का नाम हिबिस्कस हेरिटेज होगा।
इतना ही नहीं इस होटल के साथ ही साथ एक लायब्रेरी की भी शुरुआत यादव परिवार कर सकता है। जिसके लिए मुलायम सिंह यादव ने भी अनुमति मांगी है। उन्होंने 2- विक्रमादित्य मार्ग पर बने भवन में वाचनालय के लिए अनुमति मांगी गई है।अब अगर गौर करें उत्तरप्रदेश हेरिटेज होटल की अनुमति 1950 की तो नियमानुसार भवन का आर्किटेक्चर विरासत महत्व का होना चाहिए।
भवन में कम से कम पांच कमरे होने चाहिए।वहीं आवासीय भवन में लाइब्रेरी या वाचनालय की अनुमति देने का भी नियम है। इसका मतलब साफ है कि अगर विभागों से अनापत्ति प्रमाणपत्र मिल गया तो जल्द ही उत्तरप्रदेश के कदवार नेताओं के घर में रुकने का सौभाग्य हर आम आदमी को भी मिल जायेगा।
वेब डेस्क IBC24