नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र से पहले आज सभी दलों के बीच सर्वदलीय बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार विजय गोयल सहित कांग्रेस नेता आनंद शर्मा, गुलाम नबी आजाद, एनसीपी नेता शरद पवार व् अन्य दिग्गज नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया।
इस बैठक के दौरान सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि बैठक सत्र को सुचारू रूप से चलाया जायेगा।यह भी तय हुआ है कि इस दौरान सर्वदलीय बैठक में सभी दलों के नेता अपनी-अपनी बात रखेंगे। बैठक में शामिल हुई विपक्ष की 13 पार्टियों ने तय किया है कि हम सदन चलना देखना चाहते हैं।
#Delhi: Prime Minister Narendra Modi chairs all party meeting ahead of Monsoon session of Parliament. pic.twitter.com/eSEDSxyvTF
— ANI (@ANI) July 17, 2018
शामिल होने वाले विपक्षी नेता
एनसीपी नेता शरद पवार, सपा से प्रो. रामगोपाल यादव, बसपा सतीश चंद्र मिश्रा, सीपीआई डी.राजा, आरजेडी मीसा भारती, टीएमसी सांसद सुखेंदु शेखर राय, डीएमके इलेंगवान, मो.सलीम सीपीआईएम, जदएस डी कुपेंद्र रेड्डी, आएसपी के एनके प्रेमचंद्रन, केसीएम के जोस के मनी के अलावा कांग्रेस की ओर से गुलाम नबी आजाद, मल्लिकार्जुन खडग़े, अहमद पटेल, आनंद शर्मा और ज्योतिरादित्य सिंधिया मौजूद थे।
वेब डेस्क IBC24