जयपुर, पांच अगस्त (भाषा) राजस्थान विधानसभा के आगामी सत्र से पहले 18 अगस्त को सर्वदलीय बैठक होगी।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सत्र से पहले यह बैठक बुलाई है। राजस्थान विधानसभा का छठा सत्र 20 अगस्त से शुरू हो रहा है।
प्रवक्ता के मुताबिक, सर्वदलीय बैठक विधानसभा परिसर में होगी, जिसके लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, सत्ता पक्ष के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग और विपक्ष के मुख्य सचेतक रफीक खान को भी आमंत्रित किया गया है।
देवनानी की अध्यक्षता में 16वीं विधानसभा में यह सातवीं सर्वदलीय बैठक होगी।
भाषा
पृथ्वी पारुल
पारुल