राजस्थान विधानसभा के सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक मंगलवार को

Ads

राजस्थान विधानसभा के सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक मंगलवार को

  •  
  • Publish Date - August 17, 2026 / 06:08 PM IST,
    Updated On - August 17, 2026 / 06:08 PM IST

जयपुर, 17 अगस्त (भाषा) राजस्थान विधानसभा के आगामी सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक मंगलवार को होगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने राजस्थान विधानसभा के छठे सत्र के लिए सर्वदलीय बैठक मंगलवार को विधानसभा में बुलाई है।

विधानसभा का सत्र बृहस्पतिवार 20 अगस्त से शुरू होगा। देवनानी ने कहा है कि सदन को शांतिपूर्ण चलाने में सर्वदलीय बैठक अहम कदम है।

बैठक में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग व मुख्य सचेतक प्रतिपक्ष रफीक खान के भाग लेने की संभावना है।

भाषा पृथ्वी अमित

अमित