अमरिंदर सिंह ने दिल्ली में अमित शाह और नड्डा से मुलाकात की

Ads

अमरिंदर सिंह ने दिल्ली में अमित शाह और नड्डा से मुलाकात की

  •  
  • Publish Date - December 27, 2021 / 11:55 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:35 PM IST

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर (भाषा) पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नवगठित पंजाब लोक कांग्रेस के नेता अमरिंदर सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से सोमवार को यहां मुलाकात की।

भाजपा ने घोषणा की है कि वह सिंह की पार्टी के साथ गठबंधन में पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

बैठक शाह के निवास पर जारी है जहां तीनों नेता मौजूद हैं। सिंह पंजाब चुनावों के लिए एक रणनीति तैयार करने के सिलसिले में भाजपा के अलग-अलग नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं।

समझा जाता है कि दोनों पार्टियां अकाली दल की विभिन्न शाखाओं को साथ लेकर एक बड़ा गठबंधन बनाएंगी।

भाषा

नेहा मनीषा

मनीषा