अमरनाथ यात्रा : नाग पंचमी पर श्रीनगर में भगवान शिव की छड़ी का पूजन किया गया

Ads

अमरनाथ यात्रा : नाग पंचमी पर श्रीनगर में भगवान शिव की छड़ी का पूजन किया गया

  •  
  • Publish Date - August 17, 2026 / 08:52 PM IST,
    Updated On - August 17, 2026 / 08:52 PM IST

श्रीनगर, 17 अगस्त (भाषा) नाग पंचमी के अवसर पर सोमवार को यहां महादेव गिरि दशनामी अखाड़ा स्थित अमरेश्वर मंदिर में भगवान शिव की ‘छड़ी’ का पूजन किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच छड़ी के संरक्षक महंत दीपेंद्र गिरि ने साधुओं के एक समूह के साथ पूजा-अर्चना की।

‘छड़ी पूजन’ वार्षिक अमरनाथ यात्रा के अंतिम चरण का प्रतीक है। श्रीनगर में पूजा के बाद छड़ी को यात्रा मार्ग से अमरनाथ गुफा स्थित मंदिर ले जाया जाता है, जहां श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर अंतिम पूजा-अर्चना की जाती है।

महंत दीपेंद्र गिरि ने कहा, ‘‘22 अगस्त को यात्रा के मुख्य चरण की शुरुआत होगी। छड़ी को स्वामी अमरनाथ जी की गुफा तक ले जाया जाएगा, जहां 28 अगस्त श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर ‘पूजन’ और ‘दर्शन’ किए जाएंगे।’’

उन्होंने बताया कि 22 और 23 अगस्त को पहलगाम, 24 अगस्त को चंदनवाड़ी, 25 अगस्त को शेषनाग तथा 26 और 27 अगस्त को पंचतरणी में रात्रि विश्राम होगा।

तीन जुलाई को शुरू हुई अमरनाथ यात्रा में अब तक 4.80 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। यात्रा का समापन 28 अगस्त को होगा।

भाषा रवि कांत रवि कांत माधव

माधव