अमरनाथ यात्रा: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बालटाल आधार शिविर में व्यवस्था का जायजा लिया

Ads

अमरनाथ यात्रा: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बालटाल आधार शिविर में व्यवस्था का जायजा लिया

  •  
  • Publish Date - July 10, 2026 / 04:55 PM IST,
    Updated On - July 10, 2026 / 04:55 PM IST

श्रीनगर, 10 जुलाई (भाषा) जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को गांदरबल जिले के बालटाल आधार शिविर में सालाना अमरनाथ यात्रा के तीर्थयात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

सिन्हा ने कहा कि पंजीकरण से लेकर ठहरने की व्यवस्था तक और आसानी से आने-जाने से लेकर दर्शन तक, तीर्थयात्रियों के लिए यात्रा का हर चरण बिना किसी रुकावट और परेशानी के पूरा होना चाहिए।

सिन्हा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज मैंने बाबा अमरनाथ के तीर्थयात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए बालटाल आधार शिविर का दौरा किया। मैंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हर सुविधा का निरीक्षण किया और सभी विभागों को स्पष्ट कर दिया कि श्री अमरनाथ के भक्तों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘श्राइन बोर्ड और इसमें शामिल सभी विभाग इस आध्यात्मिक यात्रा को सभी के लिए सुरक्षित और आसान बनाने के साथ इसे बेहद यादगार अनुभव बनाने के लिए पूरी लगन से काम कर रहे हैं।’’

भाषा संतोष रंजन

रंजन