अमर्त्य सेन को केंद्र के खिलाफ विचार रखने के लिए बनाया जा रहा निशाना : ममता बनर्जी

Ads

अमर्त्य सेन को केंद्र के खिलाफ विचार रखने के लिए बनाया जा रहा निशाना : ममता बनर्जी

  •  
  • Publish Date - December 28, 2020 / 10:56 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:20 PM IST

बोलपुर (पश्चिम बंगाल), 28 दिसंबर (भाषा) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि केंद्र सरकार के खिलाफ विचार रखने के लिए भाजपा द्वारा नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अमर्त्य सेन को निशाना बनाया जा रहा है।

Read More: ब्रिटेन से लौटी महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉज़िटिव, नए कोरोना स्ट्रेन की जांच के लिए भेजा गया सैंपल

बनर्जी ने पिछले सप्ताह अमर्त्य सेन को पत्र लिखकर उनकी पारिवारिक संपत्ति से जुड़े हालिया विवाद को लेकर दुख जताया था। केंद्रीय विश्वविद्यालय विश्वभारती ने पिछले दिनों कहा था कि सेन के परिवार ने ‘‘अवैध’’ तरीके से कैंपस में जमीन पर कब्जा कर रखा है।

बनर्जी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘केंद्र सरकार के खिलाफ विचार रखने के लिए अमर्त्य सेन को निशाना बनाया जा रहा है। यह बिल्कुल अस्वीकार्य है। राजनीतिक विचार रखने के लिए जिस तरह मुझ पर निशाना साधा जा रहा है, उसी तरह उनपर भी हमले किए जा रहे हैं।’’

Read More: ब्रिटेन से लौटी महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉज़िटिव, नए कोरोना स्ट्रेन की जांच के लिए भेजा गया सैंपल

सेन ने बनर्जी को पत्र लिखकर समर्थन देने के लिए उनका शुक्रिया अदा किया और कहा कि उनकी बुलंद आवाज से उन्हें बड़ी ताकत मिली है। प्रख्यात अर्थशास्त्री ने आरोप लगाया कि विश्वभारती के कुलपति केंद्र के इशारे पर काम कर रहे हैं।