‘राहुल गांधी साबित करें CAA से कैसे छिनेगी किसी की नागरिकता’, शाह ने मसले पर दी बहस की चुनौती.. देखिए
'राहुल गांधी साबित करें CAA से कैसे छिनेगी किसी की नागरिकता', शाह ने मसले पर दी बहस की चुनौती.. देखिए
नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने नागरिकता संशोधन कानून मसले पर बहस करने के लिए राहुल गांधी को चुनौती दी है। हिमाचल प्रदेश में बीजेपी सरकार के दो साल पूरे होने पर शिमला में आयोजित कार्यक्रम में शाह ने ये बयान दिया है। गृह मंंत्री नागरिकता संशोधन एक्ट के मसले पर कांग्रेस पर जमकर बरसे और उन्होंने राहुल गांधी को इस मुद्दे पर बहस की चुनौती दे डाली।
गृह मंत्री ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान ने नेहरू-लियाकत समझौते का पालन नहीं किया। वहां अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न किया गया। पाकिस्तान से लाखों लोग यहां पर आए, लेकिन उन्हें नागरिकता नहीं मिली।
शाह ने कहा कि हमारी सरकार सीएए लेकर आई है, लेकिन इस पर कांग्रेस भ्रम फैला रही है कि इससे मुसलमानों की नागरिकता चली जाएगी। अमित शाह ने कहा कि मैं राहुल बाबा को चैलेंज देता हूं अगर किसी की नागरिकता लेने का प्रावधान है तो आप बताएं, इस एक्ट से किसी की नागरिकता नहीं जाएगी।
महिला टीआई का रौब

Facebook


