अमित शाह पश्चिम बंगाल में भाजपा के चौथे चरण की ‘परिवर्तन यात्रा’ शुरू करेंगे, रैली को भी करेंगे संबोधित

Ads

अमित शाह पश्चिम बंगाल में भाजपा के चौथे चरण की ‘परिवर्तन यात्रा’ शुरू करेंगे, रैली को भी करेंगे संबोधित

  •  
  • Publish Date - February 10, 2021 / 10:05 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:29 PM IST

नयी दिल्ली, 10 फरवरी (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बृहस्पतिवार को कूचबिहार से भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ के चौथे चरण की शुरुआत करेंगे और एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

भाजपा की ओर से जारी बयान में पार्टी के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी ने कहा कि शाह ठाकुरबाड़ी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।

उन्होंने बताया कि इसके बाद शाम को केंद्रीय गृह मंत्री कोलकाता में पार्टी के सोशल मीडिया स्वयंसेवकों की बैठक को संबोधित करेंगे।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले शाह का पश्चिम बंगाल दौरा दिल्ली में गणतंत्र दिवस के दिन किसानों की ट्रैक्टर परेड में हुई हिंसा की वजह से स्थगित हो गया था।

भाजपा ने पश्चिम बंगाल की सभी 294 विधनसभा सीटों तक पहुंचने के लिए पांच चरणों में ‘परिवर्तन यात्रा’ निकालने की योजना बनाई है।

भाषा धीरज शाहिद नेत्रपाल

नेत्रपाल