जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों- सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़

Ads

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों- सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़

  •  
  • Publish Date - April 23, 2025 / 07:19 PM IST,
    Updated On - April 23, 2025 / 07:19 PM IST

श्रीनगर, 23 अप्रैल (भाषा) जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने कुलगाम जिले के तंगमर्ग इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया।

अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों द्वारा सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी के बाद मुठभेड़ शुरू हुई। उन्होंने बताया कि गोलीबारी में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। उन्होंने कहा कि विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

इससे पहले बुधवार को सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ के प्रयास को नाकाम करते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया।

पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं। इस हमले में 26 लोग मारे गए, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे।

भाषा आशीष पवनेश

पवनेश