जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों की आतंकवादियों से मुठभेड़

Ads

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों की आतंकवादियों से मुठभेड़

  •  
  • Publish Date - November 11, 2023 / 04:24 PM IST,
    Updated On - November 11, 2023 / 04:24 PM IST

श्रीनगर, 11 नवंबर (भाषा) जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच शनिवार को मुठभेड़ हुई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कश्मीर जोन पुलिस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पुलवामा के परिगाम इलाके में मुठभेड़ शुरू हुई है। पुलिस और सुरक्षा बल अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं…।’’

अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस और सेना ने वहां आतंकवादियों की गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद इलाके की घेराबंदी की तथा खोजबीन अभियान शुरू किया।

शुरुआत में, आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच संक्षिप्त गोलीबारी हुई जिसके बाद घेराबंदी कड़ी कर दी गई।

अधिकारियों ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

भाषा सुभाष संतोष

संतोष