जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़

Ads

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़

  •  
  • Publish Date - June 3, 2024 / 08:08 AM IST,
    Updated On - June 3, 2024 / 08:08 AM IST

श्रीनगर, तीन जून (भाषा) जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में निहामा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया।

उन्होंने कहा कि तलाशी के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोली चला दी और मुठभेड़ शुरू हो गई।

अधिकारी के अनुसार, गोलीबारी जारी है और अभी तक दोनों पक्षों में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

भाषा वैभव जितेंद्र

जितेंद्र