जम्मू कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्तता पर एक और सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

जम्मू कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्तता पर एक और सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

जम्मू कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्तता पर एक और सरकारी कर्मचारी बर्खास्त
Modified Date: June 18, 2026 / 01:05 am IST
Published Date: June 18, 2026 1:05 am IST

जम्मू, 17 जून (भाषा) जम्मू कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में एक और सरकारी कर्मचारी को बुधवार को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने विद्युत विकास विभाग (पीडीडी) में निरीक्षक के पद पर तैनात मोहम्मद शफी को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त करने का आदेश दिया।

अधिकारियों ने बताया कि उपराज्यपाल प्रशासन अब तक करीब 90 ऐसे सरकारी कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर चुका है, जिनके आतंकवादी संगठनों के लिए काम करने के आरोप सामने आए थे।

उन्होंने बताया कि 51 वर्षीय शफी, अनंतनाग जिले के बिजबेहरा के अरवानी गांव का निवासी है। उसके खिलाफ वर्ष 2017 और 2018 के बीच बिजबेहरा थाने में रणबीर दंड संहिता और शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज तीन प्राथमिकी में नामजद किया गया था।

भाषा

प्रचेता सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में