राजमार्ग पर खड़े ट्रक में पीछे से भिड़ा एक अन्य ट्रक, भीषण आग आग लगी एवं चालक की हुई मौत
राजमार्ग पर खड़े ट्रक में पीछे से भिड़ा एक अन्य ट्रक, भीषण आग आग लगी एवं चालक की हुई मौत
जयपुर, 26 मार्च (भाषा) राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिले में एक्सप्रेस-वे पर बुधवार देर रात खिजूरी गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से एक अन्य ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे भीषण आग लग गयी एवं चालक की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
रवांजना डूंगर के थानाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान मुरादावास (तिजारा) के निवासी ट्रक चालक अकरम (30) पुत्र इलियास के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक अकरम की जान जा चुकी थी।
उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद अकरम का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया।
भाषा बाकोलिया राजकुमार
राजकुमार

Facebook


