उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीशों की नियुक्ति

Ads

उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीशों की नियुक्ति

  •  
  • Publish Date - March 24, 2021 / 07:22 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:39 PM IST

नयी दिल्ली, 24 मार्च (भाषा) कानून मंत्रालय ने इलाहबाद उच्च न्यायालय के 10 अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थायी न्यायाधीशों के तौर पर नियुक्त करने और सात नए अतिरिक्त न्यायाधीशों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी है।

मंत्रालय ने कर्नाटक उच्च न्यायालय में दो अतिरिक्त न्यायाधीशों की नियुक्ति की भी अधिसूचना जारी की है। कर्नाटक उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की कुल स्वीकृत संख्या अतिरिक्त न्यायाधीशों समेत 62 है।

इस साल मार्च तक 25 उच्च न्यायालयों में न्यायाधीशों की कुल स्वीकृत संख्या 1,080 है, 419 पद खाली हैं।

इलाहबाद उच्च न्यायालय में 40 अतिरिक्त न्यायाधीशों समेत न्यायाधीशों की कुल स्वीकृत संख्या 160 है। हालांकि, न्यायालय में फिलहाल 96 न्यायाधीश हैं।

भाषा जोहेब नीरज

नीरज