छत्तीसगढ़ और गुवाहाटी उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की नियुक्ति

छत्तीसगढ़ और गुवाहाटी उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की नियुक्ति

छत्तीसगढ़ और गुवाहाटी उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की नियुक्ति
Modified Date: September 9, 2026 / 12:36 am IST
Published Date: September 9, 2026 12:36 am IST

नयी दिल्ली, आठ सितंबर (भाषा) तीन न्यायिक अधिकारियों को मंगलवार को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया, जबकि एक अधिवक्ता और एक न्यायिक अधिकारी को गुवाहाटी उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया।

केंद्रीय विधि मंत्रालय के अनुसार, तीन न्यायिक अधिकारियों को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया है।

गुवाहाटी उच्च न्यायालय में एक अधिवक्ता और एक न्यायिक अधिकारी को अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

उच्च न्यायालयों में न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं को न्यायाधीश नियुक्त किया जाता है।

अतिरिक्त न्यायाधीशों की नियुक्ति आमतौर पर दो वर्ष की अवधि के लिए की जाती है। इसके बाद उन्हें न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया जाता है, जिन्हें आमतौर पर स्थायी न्यायाधीश कहा जाता है।

भाषा

राखी प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में