जम्मू कश्मीर के पुंछ में एलओसी के पास ड्रोन नजर आने पर सेना ने गोलीबारी की

Ads

जम्मू कश्मीर के पुंछ में एलओसी के पास ड्रोन नजर आने पर सेना ने गोलीबारी की

  •  
  • Publish Date - July 16, 2022 / 03:36 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:46 PM IST

जम्मू, 16 जुलाई (भाषा) जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास एक ड्रोन उड़ता देखा गया और सेना के जवानों की गोलीबारी के बाद ड्रोन पीछे लौट गया। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ड्रोन को शुक्रवार रात कृष्णा घाटी सेक्टर में बलोनी के निकट नियंत्रण रेखा के पास उड़ते हुए देखा गया। सूत्रों ने कहा कि मुस्तैद जवानों ने गोलियां चलाईं और ड्रोन वापस पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की तरफ लौट गया।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद सेना और पुलिस ने इलाके में तलाश अभियान शुरू किया है।

भाषा आशीष दिलीप

दिलीप