सेना के उत्तरी कमांडर ने कश्मीर का दौरा किया

Ads

सेना के उत्तरी कमांडर ने कश्मीर का दौरा किया

  •  
  • Publish Date - December 31, 2024 / 07:15 PM IST,
    Updated On - December 31, 2024 / 07:15 PM IST

श्रीनगर, 31 दिसंबर (भाषा) सेना के उत्तरी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एम वी सुचिन्द्र कुमार ने घाटी में सैनिकों की अभियान चलाने की तैयारियों की समीक्षा के लिए कश्मीर का दौरा किया।

सेना की उत्तरी कमान ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर पोस्ट किया, “लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिन्द्र कुमार ने अभियान चलाने की तैयारियों की समीक्षा के लिए चिनार कोर का दौरा किया।”

लेफ्टिनेंट जनरल कुमार ने घाटी में आतंकवाद विरोधी सफल अभियानों के लिए सैनिकों की सराहना की।

इसमें कहा गया है, “सैन्य कमांडर ने आतंकवाद विरोधी अभियानों के सफल संचालन के लिए सभी अधिकारियों व कर्मियों की सराहना की और सभी से अभियानों के संचालन में पेशेवरता बनाए रखने का आह्वान किया।”

भाषा

नोमान मनीषा

मनीषा