अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ने पूर्व सैनिकों के लिये उठाए गए कल्याणकारी उपायों की समीक्षा की

अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ने पूर्व सैनिकों के लिये उठाए गए कल्याणकारी उपायों की समीक्षा की

अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ने पूर्व सैनिकों के लिये उठाए गए कल्याणकारी उपायों की समीक्षा की
Modified Date: February 8, 2026 / 05:27 pm IST
Published Date: February 8, 2026 5:27 pm IST

ईटानगर, आठ फरवरी (भाषा) अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल केटी परनाइक (सेवानिवृत्त) ने यहां लोक भवन में राज्य सैनिक बोर्ड द्वारा उठाए गए कल्याणकारी उपायों की समीक्षा की।

रविवार को जारी एक आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, राज्यपाल ने शनिवार को राज्य सैनिक बोर्ड के निदेशक और सचिव, एयर कोमोडोर आरडी मोसाबी (सेवानिवृत्त) के साथ एक बैठक में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण, पुनर्वास और रोजगार सहायता तथा सशस्त्र बलों और सरकारी एजेंसियों के साथ प्रभावी समन्वय पर विस्तृत चर्चा की।

अपने पूर्व साथी सैनिक के कल्याण के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए, परनाइक ने कल्याणकारी योजनाओं के समय पर कार्यान्वयन, वित्तीय सहायता और त्वरित शिकायत निवारण के माध्यम से पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके परिवारों के कल्याण की रक्षा के लिए राज्य की प्रतिबद्धता पर जोर दिया।

उन्होंने अरुणाचल प्रदेश में तैनात भारतीय सशस्त्र बलों की इकाइयों के सहयोग से पूर्व सैनिकों की रैलियों का आयोजन करने का सुझाव भी दिया, ताकि व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंच बनाई जा सके और उनसे सीधा जुड़ाव सुनिश्चित किया जा सके।

राज्यपाल ने सम्मानजनक पुनर्वास पर जोर देते हुए कौशल विकास, रोजगार सुविधा और स्वरोजगार के लिए मार्गदर्शन के माध्यम से पूर्व सैनिकों को सहायता प्रदान करने के लिये ठोस उपायों का आह्वान किया।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि उन्होंने राज्य सैनिक बोर्ड को सशस्त्र बलों, राज्य सरकार, जिला सैनिक बोर्ड और केंद्रीय सैनिक बोर्ड के बीच एक मजबूत समन्वय मंच के रूप में कार्य करने की सलाह दी, ताकि प्रभावी नीति कार्यान्वयन और पूर्व सैनिक समुदाय तक सार्थक पहुंच सुनिश्चित की जा सके।

भाषा राखी दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में