दो दिवसीय दौरे पर गोवा पहुंचे अरविंद केजरीवाल

Ads

दो दिवसीय दौरे पर गोवा पहुंचे अरविंद केजरीवाल

  •  
  • Publish Date - July 13, 2021 / 02:12 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:37 PM IST

पणजी, 13 जुलाई (भाषा) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दो दिवसीय यात्रा पर मंगलवार को गोवा पहुंचे। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दोपहर में हवाई अड्डे पर केजरीवाल का स्वागत किया, जिसके बाद वह पणजी के पास एक पांच सितारा रिजॉर्ट में चले गए।

दौरे के दौरान केजरीवाल, राज्य में पार्टी संगठन की समीक्षा करेंगे तथा दल के अन्य नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। आम आदमी पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी। केजरीवाल, पणजी में बुधवार को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

इस बीच, महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के अध्यक्ष दीपक धवलीकर और उनके भाई सुदिन ने रिजॉर्ट में दिल्ली के मुख्यमंत्री से मुलाकात की। सुदिन ने कहा कि यह शिष्टाचार के नाते की गई भेंट थी।

भाषा यश दिलीप

दिलीप